गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कूड़ा नदी से 18 घन्टे बाद मिला युवक का शव, उसके घर पहुंचने पर शव को देखकर मां-बाप व परिजन बेसुध

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत कूड़ा नदी के गनेरा घाट पर रविवार को नहाने गये 19 वर्षीय रितिक वर्मा की नदी में डूबने से मौत हो गई। नौगढ़ के इंदिरा नगर निवासी रितिक अपने पांच दोस्तों के साथ अपराह्न करीब 3 बजे घाट पर पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल सका।उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन रितिक वर्मा पलक झपकते ही पानी में समा गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, किन्तु रेस्क्यू को काफी देरी से आने पर लोगों में गुस्सा देखा गया। आपको बता दें कि लगातार 18 घन्टे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह करीब 8रू30 बजे एनडीआरएफ की टीम ने रितिक वर्मा का शव नदी से बरामद किया। जैसे ही शव बाहर आया, घाट पर कोहराम मच गया। हर कोई रो पड़ा। थानाध्यक्ष उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि “युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद करीब दो घन्टे तक एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीण और परिजन भड़क उठे। लोगों ने प्रशासन पर गम्भीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि समय रहते गोताखोर आ जाते और तुरन्त में खोजते, तो शायद रितिक की जान बच सकती थी। वहीं जब रितिक वर्मा का शव उसके घर पहुंचा, तो वहां चीख-पुकार मच गई। पिता अर्जुन वर्मा, मां और परिवार के अन्य सदस्य बेसुध हो गये। गांव की हर गली में मातम पसरा है, हर आंख नम है। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गनेरा घाट जैसे संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और प्रशिक्षित गोताखोरों की स्थायी तैनाती की जायें। लोगों का कहना है कि हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन नहीं जागता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!