ग्राम सभा हरदासपुर में पंचायत भवन पर पशुपालन गोष्ठी का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर। पशुपालन गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष खालिक रहमान उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री तारिक ऊर्फ पांडे जी ने की। पशुपालन गोष्ठी में पशुपालन विभाग पशु चिकित्सालय नौगढ़ सदर की तरफ से डॉक्टर राजबहादुर यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ अरुण कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। गोष्टी को संबोधित करते हुए अतिथि के रूप में श्री खालिक रहमान जी ने पशुपालकों से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन विभाग की तरफ से निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है एवं पशुधन बीमा भी पशुओं का किया जा रहा है इसके विषय में पशुपालन विभाग के अधिकारी गण आप सभी लोगों को अवगत कराएंगे। पशुपालन गोष्ठी को संबोधित करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजबहादुर यादव ने कहा कि वर्तमान में खुरपा का मुंह पका टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है टीम अगर आपके दरवाजे पर जाती है तो पशुपालक टीका अपने पशुओं को अवश्य लगवाये और किसी कोई पशुपालक अपने पशु का बीमा कराना चाहता हो तो वह पशु अस्पताल पर संपर्क कर सकता है उसके पशु का बीमा किया जायेगा। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि अगर आपके पशुओं को अचानक कोई समस्या हो जाती है, कोई घटना हो जाती है तो आप पशु चिकित्सा एम्बुलेंस को टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करके उसकी सेवा लें सकते है। योजनाओं के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विभाग मे बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, बड़े पैमाने पर बकरी पालन योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना, सहभागिता योजना का लाभ आप सभी लें सकते है। अंत मे प्रधान प्रतिनिधि ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। गोष्ठी मे पशु मित्र चंद्रजीत, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र पटेल,रहीमुद्दीन, जुनेद अहमद,साजिद अली,तौफीक अहमद,राम कुमार यादव,संतलाल चौधरी, चेत राम चौधरी, कुर्बान अहमद क्षेत्र पंचायत सदस्य,रज्जब अली रोजगार सेवक, सहित ग्राम वासी पशुपालक उपस्थित रहे।




