गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने डस्टबिन देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर बुद्धवार को बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरी ने वार्ड नंबर 3, मुहल्ला लोहिया नगर में 600 से अधिक वार्डवासियों को डस्टबिन देकर सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने को लेकर उन्हें जागरूक किया। स्वच्छता को लेकर कहा कि आसपास साफ-सफाई रखें और गंदगी न फैलने दें। नगर में साफ सफाई से संबंधित मामले को लेकर सफाई नायक को सूचित करें। साथ ही बताया की खुले में शौच न करें, बल्कि शौचालय का प्रयोग करें ताकि हम बिमारियों से बच सकें। इस दौरान राम सूरत चौरसिया, विनय शर्मा, मोनू गुप्ता, रजत, गुड्डू साहू, गोलू साहू, रामचंदर साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!