जवाहर नवोदय विद्यालय में 5 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बसन्तपुर/सिद्धार्थनगर। नवोदय विद्यालय समिति (नविस स्टेट) के अंतर्गत लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में श्स्काउट-गाइड तृतीय सोपानश् हेतु 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन 8 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक जवाहर नवोदय विद्यालय, बसन्तपुर, सिद्धार्थनगर में किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी स्काउट मास्टर श्री ऋषभ मिश्रा ने जानकारी दी कि इस शिविर में उत्तर प्रदेश के 11 जनपदों कृबलिया, आज़मगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर एवं अंबेडकर नगरकृके जवाहर नवोदय विद्यालयों से स्काउट छात्र भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागी ’7 अप्रैल की संध्या तक अपने-अपने विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ शिविर स्थल पर रिपोर्ट कर चुके हैं। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने स्काउट छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सच्चे स्काउट का जीवन सेवा, अनुशासन और त्याग का प्रतीक होता है। उन्होंने समाज के लिए स्काउट्स की भूमिका और उनके योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन हिमालयन वुड बैज प्राप्त स्काउट मास्टर श्री हरिश्चन्द्र के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस शिविर में छात्रों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांत, प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, कैम्प क्राफ्ट, ध्वज शिष्टाचार एवं जीवन उपयोगी कौशलों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाएगा।




