भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर जिले भर में कांग्रेसियों ने कि श्रद्धांजलि सभा

बलरामपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जनपद के उतरौला पचपेड़वा ललिया आदि जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किए गए देश हित में कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई बताते चलें कि ललिया हरैया सतघरवा क्षेत्र के ग्राम बनघुसरी मे भी किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने भाग लिया कार्यक्रम को पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी उसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी ये जिनकी हत्या श्रीलंका के आतंकी संगठन लिटटे ने कर दी इसके बाद देश के लिए जो एक व्यापक सपना था वह चूर-चूर हो गया इसी तरह पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा की दूरसंचार क्रांति विद्युतीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है उनके बताए हुए रास्तों पर चलना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी इसी के साथ उमाशंकर तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी देवेंद्र पांडे राजबहादुर यादव त्रिगुण नारायण द्विवेदी बृजेश चौहान विश्वनाथ यादव सुरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता घनश्याम मिश्र व अध्यक्षता शिवलाल कोरी जिला अध्यक्ष ने किया इसी तरह उतरौला में डॉक्टर हामिद खलीलुल्लाह व पचपेड़वा में डा0 इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे




