पुरानी रंजिश में चले लाठी डंडे महिला घायल पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के नगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला मेवालाल तालाब निवासी धनंजय सिंह पुत्र अशोक सिंह ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पुरानी जमीनी रंजिश के कारण दिनांक 28.01. 2025 को लगभग 8रू30 बजे सुबह संजय सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी मोहल्ला मेवालाल तालाब निकट डिग्री कॉलेज तुलसीपुर रोड बलरामपुर ने हमारे घर पर आया और गंदी-गंदी भद्दी गलियां देने लगा उस समय हमारे घर पर मेरी पत्नी रीता सिंह अकेली थी मौके को देखकर वह लाठी डंडे से उन्हें मरने लगा जब कि मै उस समय किसी काम से पड़ोस में बाहर गया हुआ था आवाज सुनकर मैं अंदर की ओर आया तब उसने मुझ पर भी प्राण घातक हमला किया जिसमें मेरी पत्नी रीता सिंह के सिर में गंभीर चोट आई मौके को देखते हुए संजय सिंह बद्दी बद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया हम नगर कोतवाली थाना अध्यक्ष महोदय के पास प्रार्थना पत्र देते हैं कि संजय सिंह पुत्र अशोक सिंह के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं जिससे हमारी जान माल की रक्षा हो सके। उक्त प्रकरण में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है दोषी संजय सिंह के खिलाफ बीएनएस की धाराओं द्वारा दंडवत कार्रवाई कर रही है ।



