गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोण्डा : पत्रकारों ने अपर मंडलायुक्त को 8 सूत्रीय माँगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों के प्रति समानता एवं एक समान व्यवहार का कर रहे माँग

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोण्डा। शुक्रवार को पत्रकारों ने जनपद गोण्डा के पदाधिकारियों एवं पत्रकार सदस्यों की उपस्थिति में अपर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जनपद में आगमन पर मिडिया पास न देने व सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों को एक समान व्यवहार करने की माँग के साथ 6 बिंदुओं की माँग की गई। संगठनों द्वारा लिखित ज्ञापन में अपर जिला सूचना अधिकारी द्वारा दिनांक 22.08.2024 को भेजे गये पत्र में पत्रकारों को प्रेस पास जारी करने के लिए मानक को दर्शाया गया है। इसका स्पष्ट मानक क्या है यह कि अपर जिला सूचना अधिकारी द्वारा तैयार की गई सूची में चार लोगों का नाम दर्शाया गया है, ऐसा क्यों यह कि जनपद में उन पत्रकारो को न सूचना देते हुए क्यों ऐसी सूची बनाने की आवश्यकता पड़ी अपर जिला सूचना अधिकारी हमेशा पत्रकारों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। यह कि अपर जिला सूचना अधिकारी से कई बार स्थाई समिति की बैठक कराये जाने के लिए कहा गया लेकिन अपर जिला सूचना अधिकारी कोई रूचि नहीं लेना चाह रहे हैं। यह कि अपर जिला सूचना अधिकारी द्वारा दिनांक 22.08.2024 को तैयार की गई समिति सूची को निरस्त करते हुए स्थाई बैठक कराने हेतु सूची मंगवाई जाय।

यह कि अपर जिला सूचना अधिकारी द्वारा किन-किन अखबार, अपर जिला सूचना अधिकारी के कार्यालय पर आता है और कटिंग होता है, इसकी सूचना आप तक पहुंचायी जाय। यह कि ऐसे पत्रकारों को न शामिल किया जाय, जिसका न कोई बैनर हो, न कोई खबर हो, ऐसे पत्रकारों को सूचना विभाग में न शामिल किया जाय। यह कि सभी पत्रकारों के संगठन के जिलाध्यक्षों से उनके संगठन में जुड़े हुए सभी पत्रकारों की सूची, बैनर व हेड सहित सूची अपर जिला सूचना अधिकारी के यहां उपलब्ध कराया जाय ताकि फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगाया जा सके। यह कि तहसील दिवस के तरह से हर ब्लॉक में ग्रामीण पत्रकारों के साथ प्रत्येक माह एक गोष्ठी पत्रकारों के साथ ब्लॉक के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक कराया जाय, अन्य जनपदों की तरह। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, शिव कुमार पाण्डेय गुरूजी तहसील अध्यक्ष, दीपक कौशल महामंत्री तरबगंज, राम कुमार मोहित दुबे जयप्रकाश ओझा पंकज कुमार पांडे ऋषभ मिश्रा सच्चिदानंद शुक्ला कौशल उपाध्यक्ष तरबगंज, अर्जुन पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, खुसबू कनौजिया महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विजय सोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीन श्रीवास्तव, दुर्गेश जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय उपाध्यक्ष, अमित तिवारी, सुशील दूबे, विपिन तिवारी, बृजभूषण तिवारी जिला उपाध्यक्ष, आनंद पांडे, कोषाध्यक्ष रवि मिश्रा मुन्ना लाल पांडे पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष नरेंद्र लाल गुप्ता जिला प्रभारी ए आर उस्मानी सुनील तिवारी महामंत्री हेमंत पाठक मनोज मौर्य आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!