गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खेसरहा ब्लॉक में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षकों की बैठक आयोजित, उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। ब्लॉक खेसरहा में आज विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) से संबंधित शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान शिक्षकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षिक प्रगति, उनकी जरूरतों एवं उन्हें दी जा रही सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, उचित सहयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समावेशी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में नए नामांकन तथा कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्रों के कक्षा 6 में नामांकन की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि कक्षा 5 से 6 में सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन हो चुका है, जिसे संतोषजनक और सराहनीय बताया गया। हालांकि, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की उपस्थिति केवल 65 प्रतिशत पाई गई, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। इसे अत्यंत असंतोषजनक बताते हुए उन्होंने तत्काल शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य पूरे न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का कुल 29 नामांकन है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाकर शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में श्री राम, श्री प्रमोद कुमार गोस्वामी, श्री सतेंद्र चौधरी एवं श्री राम मंगल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!