गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीडीओ ने जागृति महिला संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा विकास खण्ड खुनियांव अन्तर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत धोबहा मुस्तहकम में जागृति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति कार्यालय (सीएलएफ) का उदघाट्न किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव अरुण कुमार सहित ग्राम प्रधान सचिव एवं समूह की महिलाओं की उपस्थित रहीं। योजनान्तर्गत इस कार्यक्रम में 12 ग्राम संगठन की महिलाओं एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सीएलएफ की अध्यक्षा श्रीमती बीना, सचिव कृष्णावती एवं बैठक में उपस्थित सभी समूह के सदस्यों से वार्ता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया गया कि सीएलएफ के कार्यालय संचालित होने से रोजगार परख गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। समूह के महिलाओं को ग्राम में उद्यम स्थापित करने तथा सभी महिलाओं को रोज़गार परख गतिविधियों में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!