कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा भक्ति का लहर, स्नान पूजा अर्चना किया गया

बांसी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज बांसी राप्ती नदी के तट पर भक्ति भाव का लहर उमड़ आया। सुबह 05 बजे से नगरवासियों के अलावा दूर दराज से आए हुए लोगों द्वारा नदी के पानी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना किया गया। कुछ लोगों द्वारा बछिया आदि का दान दक्षिणा भी दिया गया। नगरपालिका द्वारा भरपूर व्यवस्था किया गया है, स्नान के पश्चात कपड़े बदलने पूजा पाठ करने का स्थल और साफ सफाई बेहतर रहा। स्थानीय कोतवाली पुलिस के तरफ सुबह से ही हाई एलर्ट मोड़ पे रही। एनडीआरएफ की टीम भी नौका के साथ मौजूद रहीं। तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष 12 पूर्णिमाएं होती हैं। जब अधिकमास व मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा व गङ्गा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा इसलिए दी गई है। आस पास के कई स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले का भी आयोजन किया गया।




