उत्तर प्रदेशबहराइच
प्राथमिक विद्यालयचाइनपुरवा सेकंड में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के चाईनपुरवा सेकेंड प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा, शिक्षिका जूही साहू व अंजुल धवन ने डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया। शिक्षिका जूही साहू ने कहा कि डा. अंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा,लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। शिक्षिका अंजुल धवन ने बाबा साहब के जीवन जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।




