डीएम ने ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी में विभिन्न कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी में शनिवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने पंचायती राज विभाग, विकास विभाग सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन पंचायत भवन, इन्टरलाकिंग निर्माण कार्य, किचन शेड, प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा में टाइलीकरण एवं पेन्टिंग के कार्य का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा पंचायत भवन व पंचायत भवन की बाउन्ड्रीवाल के निर्माण कार्य को देखा गया।जिलाधिकारी द्वारा स्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। पंचायत भवन की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत सचिव राम स्वरूप गुप्ता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही कैंसलटिंग इंजिनियर की उपस्थिति न होने के कारण कड़ी नाराजगी देखने को मिली। इसके साथ ही 30 नवम्बर 2025 तक समस्त कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। विदित हो उक्त पंचायत भवन का निर्माण कार्य मनरेगा योजना से कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी में लौटू के घर से महसेहिया बन्धा तक इन्टरलाकिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। इन्टरलाकिंग सड़क को जल निगम द्वारा पाइप डालने के लिए खोदा गया था जिसे ग्राम पंचायत द्वारा सही कराया गया पाया गया। इसी कड़ी में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय महला में कराये गये इन्टरलाकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान इन्टरलाकिंग सड़क स्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। विद्यालय में बने किचन शेड को भी देखा गया। सही पाया गया। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा में कराये गये टाइलीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टाइलीकरण एवं पेन्टिंग के कार्य को देखा गया। पेन्टिंग सही नही हुआ था तथा जगह-जगर गिर रहा था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 दिवस में पुनः पेन्टिंग कराये। इसके साथ ही विद्यालय में जर्जर भवन को ध्वस्तीकरण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीपीआरओ वाचस्पति झा, खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण तिवारी, सचिव राम स्वरूप गुप्ता, ग्राम प्रधान गंगा राम, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी में पवन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम, बीडीसी सर्वजीत आदि मौजूद रहे।




