भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर इंद्र का अभिमान तोड़ा

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक उदय नारायण पाण्डेय ने भक्तों को बताया कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया जाता है, जिसमें पूतना वध, गोवर्धन लीला और यशोदा माता के साथ उनके बालपन की शरारतों का वर्णन शामिल होता है। यह कथा भगवान कृष्ण के अद्भुत और चमत्कारी बाल्यकाल की लीलाओं को दर्शाती है। कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना को भगवान कृष्ण ने स्तनपान करते ही मार देते है। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर इन्द्र का अभिमान तोड़ा और ब्रजवासियों की रक्षा की। भगवान कृष्ण ने यशोदा माता के साथ कई शरारतें की, जैसे कि माखन चोरी और गौशाला की गौशाला में गायों के साथ खेलना। कालिया नाग को मर्दन, गोपियों के साथ रासलीला, और कंस के द्वारा भेजे गयें कई राक्षसों को कृष्ण द्धारा मार दिया जाता है। यह कथा भक्तों को भगवान की लीलाओं और उनके अद्भुत शक्ति और प्रेम का अनुभव कराती है। यह कथा भक्तों को भगवान की भक्ति और उनके प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान कथा वाचक पंडित उदय नारायण पाण्डेय, यजमान पार्वती सिंह, पूनम सिंह, रीता सिंह, राधा सिंह, मंजू सिंह, रीना सिंह, आरती सिंह, हर्षित सिंह, गगन सिंह, प्रदीप सिह, महेश सिंह, अक्षत विमान, काव्या, हर्षित सिंह, यशराज सिंह मंजू सिंह निकिता सिंह, माही सिंह, गुड्डी, उत्तरा, शानू व श्रीमद्भागवत कथा आयोजक रोहित सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहें।




