गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रात में दबिश देकर दबोचा

बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 29 अप्रैल की है, जब आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों की सूचना पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम सक्रिय हो गई।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 29/30 अप्रैल की रात सरस्वती शिशु मंदिर, मटेरा कला मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तसव्वर उर्फ तस्सू (50 वर्ष) निवासी साईपुरवा, थाना खैरीघाट के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 156/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस व 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
बरामदगी में पुलिस ने एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (UP40BD5257), एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी महसी व अन्य अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा। गिरफ्तारी टीम में एसआई हरिद्वार तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और पीड़िता को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!