गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

दिमागी बुखार के प्रबंधन हेतु चिकित्सकों का हुआ प्रशिक्षण

बलरामपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एईएस/जेई रोग(दिमागी बुखार) के प्रबंधन एवं उपचार विषय पर चिकित्सा अधिकारियों एवं ईटीसी पर कार्यरत स्टाफ नर्स का जनपद स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण में एईएस /जेई रोग के प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ मीनाक्षी चौधरी, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमंत सिंह चौहान ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीएमओ राजेश पाण्डेय,सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ सिन्थु, श्याम मिश्रा , डॉ श्याम जी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!