गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आजाद अधिकार सेना ने कोटेदारों में घोर भ्रष्टाचार और अनियमितता हेतु प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आजाद अधिकार सेना ने गुरुवार जोनल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में घोर भ्रष्टाचार और अनियमितता के सम्बन्ध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम प्रत्यावेदन सौंपा। प्रत्यावेदन में कहा गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के कारण पूरे देश के लोग पीड़ित और प्रताड़ित है, किन्तु इस मामले में केन्द्र सरकार की नीति ऐसी है, जिसके कारण समस्याओं का समाधान होने की जगह हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कहा गया कि जहां प्रत्येक लाभार्थी को 5 किलोग्राम अनाज मिलना चाहिए वहीं वास्तविक रूप में चार से साढ़े चार किलोग्राम अनाज ही दिया जा रहा है। साथ ही अनाज की कालाबाजारी, कम तौल और गैर लाभार्थियों को अनाज वितरण के तमाम मामले आ रहे हैं। राशन कार्ड धारकों को समय से अनाज नहीं मिल रहा है और कई बार दुकानों पर स्टॉक की कमी का बहाना बनाकर लाभार्थियों को वापस भेज दिया जा रहा है। वहीं प्रत्यावेदन में इस स्थिति में सुधार के लिए राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषी राशन दुकानदारों के खिलाफ पारदर्शी ढंग से कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही इस योजना के सही क्रियान्वयन के लिए आधुनिक तकनीकी और एआई के प्रयोग की मांग भी की गई है। इसके अलावा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग और स्वतन्त्र शिकायत निवारण तंत्र की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम लोधी, जिला सचिव सनाउल्लाह समानी, रोहित दूबे, राहुल गौतम, रामरूप गौतम, प्रदीप प्रजापति उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!