टीबी उन्मूलन हेतु विशेष जागरूकता सत्र संपन्न

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त वाराणसी के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आज पीएमश्री राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज, ज़खनी में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था द्वारा टीबी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी फेलो ऋषिका द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को टीबी की वर्तमान स्थिति, इसके कारण, लक्षण, रोकथाम एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। वही गांधी फेलो के सहयोग से सत्र को संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से संचालित किया गया। टीबी क्या है, इसके प्रमुख लक्षण,संक्रमण से बचाव के उपाय, टीबी से जुड़े मिथक एवं वास्तविक तथ्य तथा समय पर जांच एवं पूरा उपचार सुनिश्चित करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रश्न पूछे गए एवं अपने विचार साझा किए गए। उनकी जिज्ञासा और सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हुआ कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि युवा वर्ग टीबी उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। छात्राओं को टीबी से संबंधित सही जानकारी अपने परिवार, सहपाठियों एवं समुदाय तक पहुँचाने, लक्षणों की पहचान कर समय पर जांच के लिए प्रेरित करने तथा सामाजिक स्तर पर टीबी से जुड़े कलंक एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य एम्बेसडर के रूप में अपने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए सफल दिलाया गया इस दौरान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव, अध्यापक वैष्णवी देवी सहित लगभग दो सौ क्षात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।



