उत्तर प्रदेशबहराइच
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कामराज एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा काशीराम के जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने किया सामूहिक रूप से नमन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के तीन बार अध्यक्ष रहे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कामराज एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम के जयंती पर आज पूर्व कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश शासन स्वर्गीय देवी प्रसाद के निज निवास फुटहा छावनी सरकार में जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु यादव के संयोजकत्व में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके सामूहिक रूप से नमन किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस ने विनय सिंह ने कहा कि के कामराज का जन्म 15 मार्च 1903 में तथा मान्यवर कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 में हुआ था। के कामराज ने भुवनेश्वर, दुर्गापुर तथा जयपुर में कांग्रेस महाधिवेशनों की अध्यक्षता करके कांग्रेस पार्टी तथा देश और समाज को नई दिशा देकर बल प्रदान किया था। मान्यवर कांशीराम ने सामाजिक न्याय , शोषित पीड़ित दलित वर्गों के लिए आजीवन संघर्ष किया था। कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने कहा कि कामराज एवं कांशीराम ने सामाजिक ढांचा मजबूत करने समरसता लाने तथा सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के खिलाफ लोगों को लामबंद करके अहम भूमिका निभाई थी। इशारत खान एडवोकेट ने कहा कि हमें कांग्रेस को पुनः वजूद में लाने के लिए के कामराज के प्लान को फिर से लागू करना होगा। पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विष्णु यादव ने जय भीम, जय बापू, जय भारत कार्यक्रम को प्रत्येक ब्लॉक तथा न्याय पंचायत स्तर पर पहुंचा कर पदयात्रा के जरिये गाँव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाकर भारतीय संविधान की सुरक्षा हेतु जनजागृति किया जाएगा। संचालन स्मृतिशेष पूर्व कृषि मंत्री देवी प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र रवींद्र स्वरूप ने किया। इस अवसर पर राजित राम सोनकर अवधराज पासवान इन्द्र कुमार यादव गिरिजेश यादव, सीताराम भास्कर संदीप गौतम सूरज पासवान सहित कई लोग शामिल रहे।