गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से 11 लोग झुलसे

बहराइच। बहराइच जिले के बौंडी क्षेत्र अंतर्गत सिपहिया चारी गांव में देशराज यादव के घर पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम कल था उसके बाद ज्यादातर रिश्तेदार अपने घर चले गए थे और कुछ लोग बचे थे । दिनांक 26 मार्च को रात आठ बजे जब सब लोग खाना खाने कमरे में आए तथा दाल छौंकने लगे तो किसी कारण वश पहले से गैस खुली रह गई थी, जिससे सिलेंडर में गैस रिसाव हो जाने के कारण आग लग गई ,जिससे कुल नीतू यादव पत्नी अक्षय कुमार , नानकाई यादव पत्नी देशराज यादव ,देशराज यादव पुत्र झब्बू लाल, सिकंदर यादव पुत्र देशराज यादव निवासीगण सिपहिया चारी गांव थाना बौंडी ,केतकी यादव पत्नी मुकेश यादव निवासी ब्रह्मपुर मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी ,रितु यादव पुत्री उमेश यादव निवासी कराकिंधु थाना राम गांव बहराइच ,सीमा पत्नी बृजमोहन यादव ,बृजमोहन पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासीगढ़ बिलाड़ा थाना फखरपुर ,सुषमा पुत्री बृजमोहन यादव, घनश्याम ।जिसमे से सुषमा ,घनश्याम जो की कम जले हैं घर पर ही है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा, वहीं वर्तमान में नौ लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय बहराइच में चल रहा है तथा सिकंदर यादव उम्र 09 वर्ष पैंतीस प्रतिशत के लगभग जला है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!