स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में एएनएम को दिये निर्देश

खुनियांव/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक हुई। बैठक में 27 एएनएम कर्मियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिशा निर्देश दिये गयें। एएनएम को एएनसी और एसएनसीयू पर निगरानी रखने के निर्देश मिले। टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। बच्चों में कुपोषण रोकने और समय पर टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा गया। पोषण मिशन के लाभार्थियों को सेवाएं देने और कोविड जैसी बीमारियों की रोकथाम पर जोर दिया गया। फील्ड में काम के दौरान आने वाली समस्याओं की तत्काल रिपोर्टिंग के निर्देश दिये गये। बैठक में शिवांगी वर्मा, पूनम देवी, सुजाता, वन्दना गौतम और सन्ध्या मल्ल सहित सभी एएनएम ने निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। अधीक्षक ने कहा कि समय पर सेवाओं की उपलब्धता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।




