उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खेसरहा पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में रविवार को थाना खेसरहा पुलिस द्वारा वाद संख्या 384/2021 धारा 8/20 छक्च्ै ।बज सम्बन्धित एक नफर वारण्टी को ग्राम देउरी से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी हबीउल्लाह पुत्र गोली बंजारा निवासी देउरी थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरसिंह यादव व कांस्टेबल सोनदेव कुमार मौजूद रहें।




