गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

वरिष्ठ समाजसेविका निशा शर्मा बनीं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष (मध्य परिक्षेत्र)

बहराइच। जनपद की वरिष्ठ समाजसेविका निशा शर्मा को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष (मध्य परिक्षेत्र), उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश प्रभारी अरविंद पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) पंडित सत्येन्द्र शुक्ला द्वारा, जिलाध्यक्ष बहराइच शिवांकर शुक्ला के अनुमोदन पर किया गया।
निशा शर्मा पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनहित में योगदान देती रही हैं। उनके इस मनोनयन से संगठन के महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर नंदिनी मिश्रा, अभिलाषा दुबे, एकता जायसवाल, अभिषेक द्विवेदी, यश मिश्रा, आदित्य मिश्रा, मुन्ना पांडेय, संतोष पांडे, विंध्यवासिनी पाठक, पुनीता शुक्ला, राम चंद्र पाठक, पिंटू पांडे, मोहित तिवारी, प्रेम नाथ तिवारी, राम गोपाल, पंकज पाठक, पुष्पेंद्र द्विवेदी, प्रखर पांडे, आलोक शुक्ला सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।
कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया और विश्वास व्यक्त किया कि निशा शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!