पुल निर्माण हेतु पूर्व विधायक ने लिखा पत्र

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। भालुकोनी स्थित कुआनों नदी पर पुल बनने के लिए पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उप प्रबंधक बस्ती को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही हैं। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उप प्रबंधक बस्ती को भेजे पत्र में बताया कि भालुकोनी में कुआनों नदी पर सेतु निर्माण कार्य के लिए कई वर्षों से क्षेत्रिय जनता द्वारा निरन्तर मांग किया जा रहा हैं। इस सम्बन्ध में मेरे द्वारा काई बार पत्राचार भी किया गया है। वही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के यहाँ से भी आपको उक्त के संम्बन्ध में निदेश जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त सेतु के बन जाने से जनपद सिद्धार्थनगर सहित बस्ती, गोंडा के सैकडों ग्राम की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से उक्त सेतु के निर्माण कार्य के लिए कार्ययोजना में सम्मिलित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही हैं।




