गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर रविवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके प्रभाव और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर दी गई जानकारी को सभी ने अत्यंत प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रत्येक गतिविधि पर गहरी नज़र रखते हुए राष्ट्र के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं, वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों में देशभक्ति, सेवा भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेने और उन्हें समाज में उतारने का संकल्प लिया। वही भारतभारी में नगर पंचायत चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू, बढ़नीचाफा में चेयरमैन धर्मराज वर्मा, बहेरिया में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, भड़रिया में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान और डुमरियागंज में मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का संबोधन सुना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!