पीएसी विपरीत परिस्थितियों में भी अनुशासन, शौर्य, साहस और पराक्रम का देते हैं परिचय – विधायक

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में रविवार को विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा के द्वारा पीएसी के जवानों को सम्मानित किया गया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पीएसी जवान हमारी सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं तथा विपरीत परिस्थितियों में भी अनुशासन, शौर्य, साहस और पराक्रम का परिचय देते हैं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की आन्तरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनायें रखने में पीएसी का योगदान अमूल्य है। इनकी निष्ठा और कठिन प्रशिक्षण उन्हें समाज की रक्षा में अडिग बनाता है। हम इनके समर्पण को नमन करते हैं और उनके योगदान का सम्मान करते हैं। प्राचार्य ने बताया कि शिवपति महाविद्यालय में बीए, बीएससी, एमए का प्रवेश नई शिक्षा नीति से दिनांक 01 मई 2025 से शुरू हो गया है। इन्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्रा महाविद्यालय में आकर स्नातक प्रथम वर्ष में अपना प्रवेश ले सकते है। प्रवेश का आधार ष्पहले आओ पहले पाओष् द्वारा है तथा प्रवेश लेकर अपनी सीट सुनिश्चित कर लें। इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परास्नातक छात्र अभिषेक चन्द्रा, मीनू मौर्या, जहरून निशा, अनुपमा चौधरी को विधायक विनय वर्मा के द्वारा मोबाइल वितरित किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की पत्रिका ष्शिवाष् का विमोचन भी किया गया। इस कार्यक्रम में पीएसी के इंस्पेक्टर राघवेन्द्र, महाविद्यालय के शिक्षक और मीडिया प्रभारी डा0 धर्मेन्द्र सिंह, डा0 विनोद कुमार, डा0 राम किशोर सिंह, डा0 सत्यनारायण दास, इन्द्रदेव वर्मा, डा0 प्रवीण कुमार, डा0 शशि शेखर, डा0 अजय कुमार, डा0 शिष्ट पाल सिंह, रत्नेश सोनी, रवि वर्मा, शमशीरुल इस्लाम, विनोद कुमार, दिनेश गौड़ आदि उपस्थित रहें।




