समाधान दिवस में डीएम ने 37 शिकायतों में से 5 का मौके पर हुआ समाधान

इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन और उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस की शिकायतों की समीक्षा की। लम्बित मामलों के लिए जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके पर जांच के निर्देश दिये। भूमि विवादों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। समाधान दिवस पर कुल 37 शिकायतें मिलीं थीं, जिनमें से 18 राजस्व विभाग, 5 पुलिस विभाग, 4 विकास विभाग, 1 कृषि विभाग और 9 अन्य विभागों से जुड़ी थीं। राजस्व विभाग के 5 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बाकी मामलों को तीन दिन में निपटाने के आदेश दिये गये। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि प्रकरण लम्बित पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी। कानूनगो और लेखपालों को भूमि सम्पत्ति और विवाद रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिये। हर मामले की जांच मौके पर जाकर करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता और विपक्षी, दोनों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच की जायें। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को भी गम्भीरता से लेकर समाधान करने के निर्देश दियें।




