जायरीनों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी, एक की मौत ,6 गंभीर रूप से घायल
घायल हुए 6 व्यक्तियों की स्थिति इलाज के बाद हुई सामान्य

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर। रात लगभग 10 बजे बहराईच से दरगाह दर्शन कर वापस अपने गृह जनपद बस्ती लौट रहे जायरीनों की गाड़ी बहराइच गोंडा रोड पर चौकी खुटेहना थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम बनकटा के पास अचानक ड्राइवर को झपकी आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्डे मे चली गयी , जिसमे बैठे कुल 7 व्यक्तियों से एक कों गंभीर चोट आयी जिसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी तथा बाकी 6 व्यक्तियों का ईलाज चल रहा है जिनकी स्थिति सामान्य है। गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति मु शहनवाज पुत्र मुहीउद्दीन ,अरवाज पुत्र अल्ताफ हुसैन ,अशरफ पुत्र बुधई,जुनैद पुत्र मुकदीर ,आरीफ पुत्र बहरैची , आवेश पुत्र क्रीम ,जीशान पुत्र गुलाम हैं जो कस्बा कप्तान गंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के रहने वाले हैं उक्त मे से व्यक्ति आरिफ की मृत्यु हो गयी।


