गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बार एसोसिएशन के आह्वान पर दो दिवसीय कार्य का किया गया बहिष्कार

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज बार एसोसिएशन ने अपने कल के बैठक में लिए गए निर्णयानुसार सभी अधिवक्ता बन्धुओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष व महामंत्री अजय सिंह के आह्वाहन पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार न्यायालय कैसरगंज का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार कर रखा है। इस पूरे प्रकरण पर बार एसोसिएशन महामंत्री ने बताया कि हमारी ग्यारह सूत्री मांग पूरी की जाय व उपजिलाधिकारी को पूर्व प्रेषित पत्र पर कार्रवाई न होने पर पुनः अनुस्मारक भेजकर तहसीलदार कोर्ट के पेशकार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाय क्योंकि पेशकार का व्यवहार अधिवक्ताओं के साथ ही आमजन के साथ अशिष्ट व्यवहार और असभ्य आचरण की जितनी निंदा की जाय कम है। इस गंभीर प्रकरण पर उपजिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु अनुस्मारक भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों के कर्मचारियों को अधिवक्ता सम्मान के प्रति सचेत करना है, अन्यथा बार एसोसिएशन आगे बैठक कर कठोर निर्णय लेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!