भाजपा का परचम पूरे राष्ट्र में हर तरफ फैलें: श्याम जायसवाल

सिद्धार्थनगर। नारद इन्टर कॉलेज बंदुआरी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल कठेला बूथ अध्यक्ष/वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल में निवास करने वाले जिला अथवा क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्त शक्ति केन्द्र संयोजक/प्रभारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह श्यामू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष कठेला) द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्याम जायसवाल उपस्थित होकर विद्यालय अध्यापकों से परिचय प्राप्त किया एवं बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, विद्यालय अध्यापकों को शाल और फूल मालाओं से सम्मानित करके उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्याम जायसवाल ने कामना करते हुए कहा कि आपके कुशल प्रबन्धन से भाजपा का परचम पूरे राष्ट्र में हर तरफ फैलें। यह आयोजन न केवल हमारे बूथ अध्यक्षों के प्रति सम्मान है, बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण का उत्सव भी है। बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है।




