गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सीडीए एकेडमी स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह

बनकटी/बस्ती। सीडीए एकेडमी स्कूल मथौली के वार्षिक परीक्षाफल परीणाम (अंक पत्र) वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 11 वीं तक के कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सीडीए एकेडमी मथौली बनकटी में वार्षिक परीक्षा परिणाम (अंक पत़) वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नर्शरी से कक्षा 11 तक के कक्षा में 90ःसे लेकर 99ः प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं सुहाना,मांशी शुक्ला,रौनक तिवारी, अभिजीत पाल,गुफरान, शुभम,हीमांशी, आयूष, आराध्या सोनी,आदर्श यादव, प्रतीक यादव सहित दर्जनों प्रथम,द्वितीय,तृतीय व अन्य गतिविधियो में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक ई० अरविंद पाल व निर्देशिका डा० अरूणा पाल द्वारा अंक पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक इं० अरविंद पाल ने कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इस वर्ष जिन बच्चों ने अपना स्थान प्राप्त नही किया उनको निराश होने की जरूरत नही है,बल्कि और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। विद्यालय की निर्देशिका डा० अरूणा पाल ने कहा कि विद्यालय निरन्तर प्रगति कर रहा है। इसके लिए अध्यापको की मेहनत रंग ला रही है। अगर इसी तरह अध्यापक मेहनत करते रहे और अभिभावक सहयोग करते रहे तो और बेहतर किया जा सकता है । इस अवसर पर संजय कुमार यादव, नीतू सिंह, पियूष त़िपाठी, चंदा मिश्रा, रेनू पांडेय, श्ववेता पांडेय, अवधेश चौधरी, रवि पांडे, दीपक जैसवाल, अभिलाष श्रीवास्तव, पंकज दूवे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!