गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अमृत सरोवर योजना के तहत खरिहा दपौली में बना तालाब दो साल में हुआ बदहाली का शिकार

विशेश्वरगंज/बहराइच। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत वर्ष 2022 में बहराइच जिले के विकासखंड विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत खरिहा दपौली में शिव मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया था। यह कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत लगभग ₹16 लाख 432 रुपए की अनुमानित लागत से किया गया था। मिली जानकारी अनुसार तालाब का निर्माण 66×68 मीटर क्षेत्र में कराया गया था, जिसकी वर्क आईडी संख्या 3146010055/ॅब्94848625582331174 दर्ज है। निर्माण के समय इसे ग्राम पंचायत की सौंदर्य बढ़ाने और ग्रामीणों के लिए रोजगार सृजन का प्रतीक बताया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई। ग्राम निवासी रामप्रसाद यादव, शिवम तिवारी और मनीष कुमार ने बताया कि “तालाब का निर्माण ठीक से नहीं हुआ था। मिट्टी की खुदाई और पक्कीकरण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। अब दो साल भी नहीं हुए और चारों ओर गड्ढे, कटान और जंगली पौधे उग आए हैं।”ग्रामीणों ने निर्माण में भारी लापरवाही का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!