गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रुधौली। रुधौली थाना क्षेत्र के सुरुआर कला गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया ।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे व फारेंसिक टीम ने मौके पर घटनास्थल के संबंध में जानकारी हासिल कर साक्ष्य एकत्र किया और विधि कार्रवाई शुरू कर दिया।थाना क्षेत्र के सुरुआर कला गांव के संतोष कुमार पुत्र जगदीश का शव घर के कमरे में छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया घटना की जानकारी पिता को उस समय हुआ जब वह अपने कमरे से सुबह उठकर करीब नौ बजे बेटे के कमरे में गये तो देखा कि बेटा रस्सी के सहारे छत की कुंडी में लटक रहा था।मृतक के पिता ने बताया कि इसकी दिमागी हालत लगभग दो वर्षों से खराब थी जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था घर में मृतक की मां की मृत्यु हो चुकी है तीन बेटे शहर में रहते हैं हम और मृतक बेटा संतोष दोनों केवल घर में रहते हैं। ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे पर फारेंसिक टीम ने घटना के बारे में जानकारी हासिल कर विधिक कार्यवाही शुरु कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!