उत्तर प्रदेशबस्ती
जीवीएम कान्वेंट स्कूल में योग दिवस की धूम

बस्ती। जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से योग किया इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का भी सहयोग मिला जिसमें जिला संगठन मंत्री अंकित के नेतृत्व में अनेकों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि योग हमारे दिमाग को तेज करने और हमारी बुद्धि को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है योग का नियमित अभ्यास हमारी भावनाओं को नियंत्रित करने और सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को योग के महत्व को बताया। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में रूबीना,हिना,सावित्री, मीनाक्षी,निगहत,जय प्रकाश,पवन,ख़ुश्बू, निकिता,राकेश,राजेश आदि उपस्थित रहे।




