गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आ;ोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती।रूधौली में समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजितविधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली में आज कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी रहे। सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं सामान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली की प्रत्याशी श्रीमती चांदनी चौधरी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा और विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्गकृकिसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचितकृकी आवाज बनकर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएंगी।इस अवसर पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनका सम्मान ही मजबूत राजनीति की पहचान है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही उनकी सोच और कार्यशैली का आधार है।कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार चौधरी जी एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा सक्रिय, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में युवाओं से आगे आकर सेवा, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़ने की अपील भी की गई।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं जनसमर्थन से परिपूर्ण रहा। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर क्षेत्र के, राम सूरत चौधरी, बबलू चौधरी, गिरजाशंकर गौड ष्छोटे नेता ष्, मोती लाल, रवि चौधरी, बृजेश पांडेय, आनंद रंजन, अभय पांडेय, उस्मान खान, अरुन चौधरी,बलराम यादव आदि सैकड़ो कि संख्या मे लोगो उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!