उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गेहूं के खड़ी फसल में लगी आग

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के सोहास जनूबी के सिवान में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई । तेज हवा होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया जब ग्रामीणों ने आग देखा तो कोई हाथ में बाल्टी तो कोई पेड़ का पौधा लेकर फसल के तरफ भागने लगे बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया । इस आग से किसान रामचंद्र, लौटू,बसंत ,राजेंद्र,दिलीप ,रामकुमार का फसल जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर पीआरवी 112 , पुलिस चौकी सोहास की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही।




