गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खरपतवार नाशक छिड़काव के दौरान युवक की मौत, मुंह में दवा जाने से बिगड़ी हालत, मौत

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विधानसभा कपिलवस्तु के भटौली गांव में एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आया है। धान के खेत में खरपतवार नाशक का छिड़काव करते समय 55 वर्षीय किसान गोले की मौत हो गई। घटना 17 अगस्त 2025 को हुई। गोले जब खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। खेत से घर की ओर लौटते समय वे रास्ते में गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर ले गए। परिजनों के मुताबिक वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहू रंगीता ने बताया कि खेत से आने के बाद उनके शरीर में तेज जलन थी। वे इतने बेचौन थे कि मदद करने वालों को भी हाथ-पैर मार रहे थे। गांव से कुछ दूर जाने के बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा। रिश्तेदार अनिल कुमार के अनुसार, छिड़काव के समय तेज धूप थी और दवा चेहरे पर पड़ने से उनकी आंखें भी सफेद पड़ गई थीं। गोले के दो पुत्र रामधनी और मोनू मुंबई में मजदूरी करते हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। गोले गांव में मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। 19 अगस्त को दोनों बेटों के मुम्बई से आने के बाद उनका अन्तिम संस्कार किया गया। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता की उम्मीद है। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर के अधीक्षक डॉ0 सुबोध चन्द्रा से सम्पर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!