गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पत्रकार की नृशंस हत्या के विरोध में युवा पत्रकार प्रेसक्लब उ0प्र0 नें एसडीएम को दिया ज्ञापन

युवा पत्रकार प्रेसक्लब के नेतृत्व में मीडियाकर्मियों ने एक स्वर में उ0प्र0 सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की, की मांग

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। उ0प्र0 के सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की नृशंस हत्या के विरोध में युवा पत्रकार प्रेसक्लब उ0प्र0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा आदेशानुसार युवा पत्रकार प्रेसक्लब शोहरतगढ़़ के संचालक सरताज आलम के नेतृत्व में पत्रकारों ने एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह को तहसील प्रांगण में ज्ञापन दिया। वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम ने ष्पत्रकार के हत्यारों को फांसी दोष् व ष्पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करोष् को लेकर एक स्वर में मांग करते हुए उपजिलाधिकारी राहुल सिंह को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मीडियाकर्मियों में इस नृशंस हत्याकाण्ड को लेकर काफी आक्रोश के साथ इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की। सरताज आलम ने कहा कि उ0प्र0 में लगातार पत्रकारों का उत्पीड़न और हत्यायें हो रही हैं। सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी एवं जौनपुर में आशुतोष श्रीवास्तव की निर्मम हत्या तथा महोबा में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दो पत्रकारों को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित करने की घटना से सभी मीडियाकर्मियों में आक्रोश है। सभी मीडियाकर्मियों ने एक स्वर में उ0प्र0 के मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि जिस तरह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की सरकार ने पत्रकार हित में पत्रकार सुरक्षा कानून बना कर लागू किया है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार भी पत्रकार सुरक्षा कानून बना कर लागू करें। युवा पत्रकार प्रेसक्लब शोहरतगढ़़ के अध्यक्ष श्रवण पटवा ने आगे कहा कि दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सरकार ₹ 50 लाख मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी और उनके बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जायें। असुरक्षित पत्रकारों को आत्म सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस आवेदन के 15 दिन के अन्दर बिना एनएससी के वरियता के आधार पर लाइसेंस प्रपत्र जारी किया जाये तथा पत्रकारों के ऊपर भ्रष्ट अधिकारियों एवं नेताओं द्वारा उनके पक्ष में समाचार नहीं लिखने से असन्तुष्ट होकर उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमे थाने में दर्ज कराकर प्रताड़ित कराये जा रहे हैं। आप ऐसे पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सूचनाधिकारी व युवा पत्रकार प्रेसक्लब के जिला अध्यक्ष की एक समिति प्रत्येक जिले में गठित कराकर पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने के उपरान्त दोषी पाये जाने पर ही कार्यवाही की जायें। युवा पत्रकार प्रेसक्लब के महामंत्री ने कहा कि नगर, ब्लाकों और शहरों के पत्रकारों का सरकार द्वारा पांच लाख रुपये का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया जायें। जिसकी किस्त सरकार द्वारा दी जायें और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो युवा पत्रकार प्रेसक्लब उ0प्र0 पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। उपाध्यक्ष पियूष सिंह सहित अन्य मीडियाकर्मियों ने भी अपने वक्तव्य देकर इस जघन्य हत्याकाण्ड पर आक्रोश व्यक्त किया। ज्ञापन देने के दौरान ग्रा0प0ए0 के तहसील अध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री मुश्तन शेरुल्लाह, के0पी0 सिंह, शिवरतन कन्नौजिया, रामानन्द पाण्डेय, चन्दन श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, राकेश बाबा, पवन पटेल, इन्द्रेश तिवारी, इसरार हुसैन, अजीज अहमद, शनि खान, सर्वेश खेतान, अखिलेश सिंह, रमेश पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, अतुल शुक्ला, सुग्रीम यादव, प्रदीप निषाद, कमलेश मिश्रा, शिवपूजन वर्मा, विजय प्रताप सिंह, प्रदीप उपाध्याय, राकेश राज, सत्येन्द्र त्रिपाठी, अशोक दूबे सहित अन्य मीडियाकर्मी शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!