गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देशन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा का नगर आगमन पर वीर विनय चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से पुष्पमालाएं पहनाकर,अंगवस्त्र भेंट कर एवं ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,कर निरीक्षक साधना सिंह,डी.पी. सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद राज,पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सभासद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभासद राघवेंद्र कान्त सिंह ‘मंटू’,सुनील साहू,अक्षय शुक्ला,विनोद गिरी,आनंद किशोर,मनोज यादव,मनीष तिवारी,सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मंत्री जी का स्वागत करते हुए नगर के विकास को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की। वहीं मंत्री ए.के.शर्मा ने स्वागत के लिए नगर पालिका परिषद एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नगरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बलरामपुर को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वीर विनय चौराहा जयकारों,ढोल-नगाड़ों और उत्साह से गूंज उठा। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!