अभाविप बहराइच के कार्यकर्ताओं ने ओ० पी० राजभर को पुतला फूंका मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बहराइच। अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाराबंकी के राम स्वरूप कॉलेज के बाहर अभाविप के कार्यकर्ताओं पर भांजी गयी बर्बरतापूर्ण लाठियों के विरोध में अभाविप बहराइच द्वारा अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और ओ०पी० राजभर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जिन्होंने अभाविप के कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया जिसके विरोध में राजभर के पुतले का डीएम तिराहे पर फूंका गया और उन्हें तत्काल रूप से मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। अभाविप जनजातीय कार्य संयोजक आदर्श शुक्ला ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से बाराबंकी प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया गया वह अत्यंत निंदनीय है अभाविप मांग करती है कि उन सभी पुलिस कर्मियों पर संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उन पर कार्यवाही की जाए अगर उन पर 48 घण्टे के भीतर कोई कठोर कार्यवाही नही की जाएगी तो परिषद द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मयंक अग्रवाल ने कहा कि ओ०पी० राजभर द्वारा जिस तरीके से कार्यकर्ताओ को गुंडा बताया गया वह बहुत ही दुखद है। उन्होंने बताया कि ओ०पी० राजभर हर समय नशे में रहते है और उन्होंने क्या बयान दिया उन्ही को ज्ञात नही होता है हर समय नशे में धुत मंत्री को तत्काल रूप से मंत्री पद से निष्काषित किया जा। जिला संयोजक देवाशीष सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर बाहरी गुंडे और पुलिस द्वारा जिस तरह से लाठी चार्ज किया गया वह अत्यंत निंदनीय है। 4 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया है अगर दिए गए ज्ञापन पर कार्यवाही नही हुई तो परिषद बड़े आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विभाग संयोजक विवेक प्रताप सिंह पूर्व जिला सहसंयोजक सार्थक टंडन आशुतोष मिश्रा हरीश निखिल सिंह आराध्य द्विवेदी निखिल सिंह अंशी सिंह, तनिष्का मल्होत्रा विकास तिवारी कमलनयन हिमांशु दिवाकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


