भवानीगंज पुलिस ने 03 नफर वारन्टी को किया गिरफ्तार

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में रविवार को विभिन्न वाद से सम्बन्धित 03 वारन्टियों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारन्टियों में नियाज अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी चौराबनगवा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर। दण्ड वाद सं0 983/2023 मु0अ0सं0 62/2023 धारा 279,304ए,427 भादवि एवं मेराजुल हक उर्फ मो0 सलीम पुत्र निगेहबान निवासी बासादरगाह थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर। दण्ड वाद सं0 653/23 धारा 323,504,506 भादवि और आफताब पुत्र हैतुल्लाह निवासी फत्तेपुर थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर। दण्ड वाद सं0 631/23 धारा 147, 148, 149, 452, 325, 323, 427, 504,506 भादवि है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसआई भूपेन्द्र राज सिह, एएसआई राममिलन सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र यादव, कांस्टेबल रामवीर यादव मौजूद रहें।


