गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पृथ्वी एक, स्वास्थ्य के लिए योग थीम परयोगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन

संत कबीर नगर । 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल निर्देशन एव मार्गदर्शन में आयोजित किये गये योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पृथ्वी एक, स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि/मा0 प्रभारी मंत्री जी, मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा सहित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने मा0 प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। शासन की मंशा के अनुसार जनपद में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि/प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों/कर्मचारियों/शिक्षक/शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, बच्चों, स्काउड-गाइड व समस्त सम्भ्रान्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह मन, आत्मा एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एक साथ एकजुट होकर योग कर रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों व वयस्कों एवं वृद्धजनों से योग/व्यायाम को नियमित रूप से करने की अपील किया। इसी प्रकार 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों एवं विद्यालयों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद में इस अवसर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकार खलीलाबाद अजीत सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रधानाचार्या पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज सुमन त्रिपाठी, प्रधानाचार्या राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज सबीहा मुमताज, योग प्रभारी/नोडल डॉ0 नागेंद्र कुमार, समस्त योग प्रशिक्षक, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं व स्काउट-गाइड, एन0सी0सी0 के छात्र/छात्रांए एवं भारी संख्या में संभ्रांतजन व सम्मानित जनता ने उपस्थिति रहकर योगाभ्यास किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!