राज्यसभा सांसद बृजलाल की पहल पर शोहरतगढ़ को मिलेगा स्टेडियम

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड शोहरतगढ़ में जल्द ही एक ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की हर ब्लॉक में ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम स्थापित करने की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है। पूर्व आईपीएस व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने 4 अगस्त को जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 से इस सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने अपने पैतृक गांव शोहरतगढ़़ ब्लाक के ग्राम पंचायत गुजरौलिया के प्रधान सुनील सिंह उर्फ रिंकू सिंह से सम्पर्क किया। इसके बाद ग्राम कपिया खालसा के दक्षिण हिस्से में 0.909 हेक्टेयर राजस्व भूमि चिह्नित कराई गई। भूमि का भू-अभिलेख और पत्र डीएम सिद्धार्थनगर को भेजा गया। 5 अगस्त को ही एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह के साथ राजस्व टीम ने मौके पर जाकर भूमि की नापजोख पूरी कर ली। यह भूमि चिल्हियां-बर्डपुर रोड से कुछ ही दूरी पर एक सम्पर्क मार्ग के पास स्थित है। यह स्थान स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। यह स्टेडियम शोहरतगढ़ ब्लॉक के युवाओं को आधुनिक खेल सांसद बृजलाल ने इस पहल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खेलों को बढ़ावा देने वाली नीति का हिस्सा बताया है। उन्होंने इसे सिद्धार्थनगर वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा करार दिया है। भविष्य में यह ग्रामीण स्टेडियम क्षेत्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इससे नई खेल प्रतिभाओं की पहचान और विकास में भी मदद मिलेगी।




