सिद्धार्थनगर : सांसद राज्यसभा बृजलाल ने की समीक्षा बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सांसद राज्यसभा बृजलाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सांसद निधि योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। सांसद राज्यसभा बृजलाल ने सांसद निधि से कराये जाने वाले कार्याे की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान संासद राज्यसभा बृजलाला संबधित अधिकारीगण को स्कूल प्रबन्धक द्वारा भेजे गये स्टीमेट पर जे0ई0/ए0ई0 द्वारा स्थल चिन्हित कर व्यय आगणन तैयार कराकर नया भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण कराये। उक्त निधि से मरम्मत का कार्य नही कराया जायेगा। सांसद राज्यसभा बृजलाल ने निर्देश दिया कि समस्त कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये। इस अवसर पर उपरेाक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सिद्धार्थनगर, एवं संबधित कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारीगण उपस्थित थे।




