डा. बी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जी.एन.एम. छात्राओं को दिलाया शपथ
स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्टाफ नर्साे का विशेष योगदान-डा. खालिद रिजवान

बस्ती। डा. बी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार बढनी के सभागार में जी.एन.एम. ‘स्टाफ नर्स’ प्रथम वर्ष के छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये कहा कि चिकित्सा सेवा एक पवित्र क्षेत्र है और मरीजों को स्वस्थ करने में स्टाफ नर्साे का विशेष योगदान है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद निश्चित रूप से छात्रायंे अपना श्रेष्ठतम योगदान देंगी। छात्राओं ने लैम्प लाइटिंग एण्ड ओथ सेरेमनी में कैन्डिल जलाकर शपथ लिया।कार्यर्क्रम को सम्बोधित करते हुये जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. खालिद रिजवान ने जी.एन.एम. की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। संस्थापक प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि जी.एन.एम. के प्रशिक्षण के बाद अवसरों की कोई कमी नही है। ‘स्टाफ नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ है। निदेशक डा. आलोक वर्मा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जागृति, पूजा, किरन ने वंदना प्रस्तुति, लक्ष्मी, शिखा, गरिमा, नैंसी ने स्वागत गीत, नृत्य, रानू वर्मा डांस श्री कृष्ण भजन , रूपा, महक, रिन्सू, वर्षा, ओम प्रकाश ने संचालन किया। शिखा मिस फ्रेशर -ओम प्रकाश मिस्टर फ्रेशर, नीतू आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डा. हिमांशी वर्मा ने छात्राओं को कार्यक्रम के उपयोगिता के बारे में जानकारी दिया।
