गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बाउण्ड्रीवॉल के टेण्डर में धांधली का आरोप

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री से किया मानक विहीन टेण्डर निरस्त कराने की मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा बस्ती मण्डल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टॅण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने का आग्रह किया है। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को संलग्न पत्र भेजकर जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय-रामनगर, सल्टौआ, रुधौली में बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में टेण्डर प्रकिया में नियमों को अनदेखा कर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग नियम के माध्यम से टेण्डर निकाला गया है। जबकि अन्य जिलों में इसी विभाग द्वारा हर ब्लाक का टेण्डर अलग-अलग क्रमांक से निकाला गया है। बस्ती जिलें में ठेकेदार एवं विभाग की मिलीभगत से सभी टेण्डरों को सामूहिक निकाला गया है। जो नियम विरूद्ध है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्यवाही कराकर टेण्डर को निरस्त कराकर पुनः मानक पूर्वक टेण्डर कराया जाना आंवश्यक है। उन्होने मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टेण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!