सीएम के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप व गंगा दशहरा पर गंगा राप्ती आरती का होगा आयोजन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की नेतृत्व ने आगामी 5 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष आगामी 5 जून दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस के अवसर पर शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर सुबह 8 बजे रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वही शाम को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर होने वाले मां अचिरावती गंगा आरती, भजन संध्या व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाला ब्लड डोनेशन कैंप पिछले चार वर्षों से किया जा रहा हैं, वही गंगा दशहरा पर्व पर गंगा राप्ती आरती महोत्सव की शुरूआत वर्ष 2012 में हुई थी। उस समय 501 दीप राप्ती तट पर जलाए गए थे। हर साल पर्व की भव्यता बढ़ती गई। इस बार कार्यक्रम में भजन संध्या के कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायकों का आगमन हो रहा है। तैयारी को लेकर अभी से ही सभी लोग जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि विगत 13 वर्षों से लगातार गंगा दशहरा का पर्व डुमरियागंज में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक व सांस्कृतिक अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से लगातार काम किया जा रहा है। जिससे आने वाली पीढियां अपने धर्म, संस्कृति, पर्व आदि की पूरी जानकारी रहे। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार भी धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर काफी गंभीर है। मेरी पहचान धार्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्र, राष्ट्रीयता, हिंदुत्व व विकास से सम्बन्धित अभियान से हैं, इस अभियान के तहत आगे भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे। इस बार बड़ा सुंदर संयोग हैं कि दोनों कार्यक्रम एक ही दिन होना हैं। उन्होंने सभी से उक्त दोनों कार्यक्रमों में सम्मलित होने का आवाहन किया हैं। इस दौरान डा. दशरथ चौधरी, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, संजय मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, अमरेंद्र उर्फ दीपू त्रिपाठी, रघुनंदन पाण्डेय, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, राजन अग्रहरि, पप्पू श्रीवास्तव, राम विलास कन्नौजिया, विष्णु श्रीवास्तव, शत्रुहन सोनी, हरीश पाण्डेय, शैलेश सिंह, अमन गौड़ आदि मौजूद रहे।



