गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खेसरहापुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म केआरोपीको 24 घंटे में किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोरवा माफी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 3 बजे पीड़िता मजदूरी के लिए पास के गांव बरनवार गई थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी रोहन (पुत्र जीवन निषाद) उसे जबरन उठाकर गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश में खेसरहा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 मार्च 2026 को आरोपी को बांसी-बेलौहा मार्ग स्थित सोरवा माफी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। यह सारी कार्यवाही थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर और कांस्टेबल जितेन्द्र साहनी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!