गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा निस्तारण के लिए 150 फाइलें नियत

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देश क्रम में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविन्द राय की अध्यक्षता में 13 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पेटिशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।प्री ट्रायल बैठक में पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 150 पत्रावलियां नियत की गयी , जिसमें पक्षकारगण व उनके विद्वान अधिवक्तागण के साथ-साथ बीमा कंपनी की ओर से उनके अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इनका आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम पेटिशनों को निस्तारित किये जाने पर बल दिया गया तथा बीमा कम्पनी एवं मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पेटिशन मामलों से सम्बन्धित अधिवक्तागणों से अधिक से अधिक पत्रावलियों को निस्तारित कराए जाने का प्रयास करने हेतु विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्पूर्णानन्द बक्शी, प्रमोद कुमार द्विवेदी,इजहार अहमद खान, असगर अली, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राम प्रकाश धर द्विवेदी, मकसूद अली अंसारी, विनय चन्द्र मिश्र, अरूण कुमार त्रिपाठी व विद्वान अधिवक्तागण तथा पक्षकार व इन्श्योरेंश कम्पनी की ओर से उनके अधिवक्तागण के साथ-साथ कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सिद्धार्थनगर के कर्मचारीगण एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!