गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच जिले के चितौरा ब्लॉक में स्थित चित्तौड़ा झील के किनारे महाराजा सुहेलदेव का भविष्य स्मारक और विशाल प्रतिमा बनकर तैयार हुई जिसका कल अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे | यह विशालकाय कांसे की बनी हुई 40 फीट ऊंची प्रतिमा है | इस प्रतिमा का निर्माण सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने किया और राज्य ललित कला अकादमी की निगरानी में तैयार हुई प्रतिमा, जिसका वजन 17 टन है | पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2021 को परियोजना का शिलान्यास किया था | प्रतिमा की लागत लगभग ₹4.75 करोड़, लंबाई-40 फीट, चौड़ाई-17 फीट है | बहराइच में ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बना पर्यटन और संस्कृति का नया केंद्र है जहां पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे | राजनीतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण आयोजन है |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!