गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पयागपुर इकौना रोड पर स्थित सरयू नहर पुल पर बनी रेलिंग के क्षतिग्रस्त होकर लटक जाने से बड़ी अनहोनी की आशंका बरकरार

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | पयागपुर इकौना रोड पर स्थित सरयू नहर पुल पर बनी रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से किसी अनहोनी की आशंका बरकरार बनी हुई है और इस रोड पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं | समय रहते अगर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी घटना घट सकती है | आपको बताते चले कि पयागपुर इकौना रोड पर स्थित सरयू नहर पुल पर बना रेलिंग किसी अज्ञात कारणों से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे किसी बड़ी घटना घट सकती है | इस पुल से आगे तावा लगा कर पानी को दो कैनाल से बांटा जा रहा है लेकिन इस नहर पर बने पुल पर पानी का दबाव बढ़ जाने से पुल के रेलिंग के अस्तित्व पर भी खतरा मड़रा रहा है | सरयू नहर के पुल पर बने पश्चिम सिरे पर रेलिंग लटकी हुई दिखाई पड़ रही है और यह रेलिंग कभी भी गिर सकती है | इस पुल पर चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन ऑटो रिक्शा और साइकिल सवार भी दिन और रात में यात्रा करते हैं |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!